Delhi Bus Accident: करोल बाग में यात्रियों से भरी 'स्लीपर बस' पलटी, दो लोगों की मौत और 23 घायल 

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

नई दिल्लीः दिल्ली के करोल बाग इलाके के पास मंगलवार देर रात एक 'स्लीपर बस' पलटने से दो यात्रियों की मौत हो गई और कम से कम 23 लोग घायल हो गए। 

MUSKAN DIXIT (6)

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना की सूचना देर रात एक बजकर 10 मिनट पर मिली जिसके बाद दमकल सेवा की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और बचाव कार्य शीघ्रता से शुरू किया गया। अधिकारी ने बताया कि यह बस जयपुर से आई थी। घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

संबंधित समाचार