एनआईए की बड़ी कार्रवाई: 6 यूक्रेनी और 1 अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार, म्यांमार में ड्रोन-हथियार ट्रेनिंग का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

नई दिल्लीः राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सात विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें छह यूक्रेनी नागरिक और एक अमेरिकी नागरिक शामिल हैं। इन पर म्यांमार में आतंकी गतिविधियों से जुड़े प्रशिक्षण देने का आरोप है। एनआईए के अनुसार, सभी आरोपी अवैध रूप से भारत में दाखिल हुए थे और म्यांमार में हथियार चलाने तथा ड्रोन ऑपरेशन का प्रशिक्षण देने में कथित रूप से शामिल थे।

जांच में यह भी सामने आया है कि प्रशिक्षण में इस्तेमाल किए जाने वाले ड्रोन यूरोप से खरीदे गए थे। गिरफ्तार आरोपियों को विशेष एनआईए अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 11 दिनों की एनआईए हिरासत में भेज दिया गया है।

फिलहाल एजेंसी आरोपियों से अवैध प्रवेश, हथियार प्रशिक्षण, ड्रोन संचालन और ड्रोन खरीद नेटवर्क को लेकर गहन पूछताछ कर रही है। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि इनका संबंध किसी बड़े आतंकी संगठन या नेटवर्क से तो नहीं है और क्या ये किसी बड़े आतंकी मॉड्यूल के लिए लोगों को प्रशिक्षण दे रहे थे। एनआईए इस पूरे मामले के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की भी जांच कर रही है, जिससे आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना है। 

संबंधित समाचार