पुलिस भर्ती बोर्ड ने एसआई परीक्षा की आंसर-की पर मांगी आपत्तियां, परीक्षा में 10.77 लाख अभ्यर्थियों ने लिया था भाग

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने उप निरीक्षक (एसआई) के लिए हुई लिखित परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। साथ ही प्रश्नों पर आपत्तियां भी मांगी हैं। परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक अभ्यर्थी यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान करके संभावित स्कोर का अनुमान भी लगा सकते हैं। यह आंसर-की प्रोविजनल रूप में जारी की गई है।

गौरतलब है कि पुलिस भर्ती बोर्ड द्वार बीते 14 और 15 मार्च को प्रदेश भर के 75 जिलों में 1090 केन्द्रों पर एसआई पद क लिए लिखित परीक्षा कराई गई थी। एसआई के 4,543 पदों के लिए आयोजित परीक्षा में 10.77 लाख अभ्यर्थियों परीक्षा दी थी, जबकि एक तिहाई ने परीक्षा छोड़ दी थी। दोनों दिनों की परीक्षा में नकल कराने के नाम पर गुमराह करने आठ आरोपियों की गिरफ्तार किया गया था, जबकि दर्जन भर से अधिक मुकदमे कायम किए गए थे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

रियाद में मारे गए भारतीय युवक का सीतापुर लाया गया शव, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
रामनवमी पर्व को भव्य बनाने की तैयारियां: हनुमानगढ़ी-नागेश्वरनाथ मंदिर के बाहर बिछेगी मैट, जेटिंग मशीनों से धुले जा रहे घाट
रामनवमी पर भक्तों में बंटेगा पंजीरी का प्रसाद: श्रीरामलला के लिए श्रीकृष्ण जन्मभूमि से आया उपहार, ट्रस्ट को सौंपा वस्त्र, फल-मेवा 
लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर ट्रैफिक अलर्ट, रामनवमी मेले के चलते कई मार्गों पर बदलाव, इन रास्तों पर भारी वाहनों पर रोक 
9 महीने से गैस नहीं भरी? KYC सख्ती से UP में 20 लाख एलपीजी कनेक्शन निष्क्रिय, लखनऊ में 1.10 लाख प्रभावित