28 मार्च 2026 : जानें आज का अपना राशिफल

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

मेष- आज व्यापार में आपको सावधानी रखनी चाहिए। पुराने विवाद पुनः उभर के सामने आ सकते हैं। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा।

वृष- आज जॉब में परिवर्तन करने का विचार बना सकते हैं। आय के नए स्रोत विकसित होंगे। आपको धैर्यवान होकर काम करना चाहिए।

मिथुन - आज अधिकारियों के साथ टकराव हो सकता है। विदेश जाने के अवसर प्राप्त होंगे। धैर्य और आत्मविश्वास बनाए रखे‍ं।

कर्क- आज किसी बड़ी कंपनी से जॉब ऑफर हो सकती है। निजी रिश्तों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। धन से संबंधित समस्याओं का निवारण होगा।

सिंह- आज किसी पर अधिक विश्वास न करें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र पढ़ाई पर ध्यान दें। शराब के सेवन से दूर रहें।

कन्या- आज आसपास के लोग आपसे अत्यंत प्रसन्न रहेंगे। मित्रों की सहायता करने से पीछे न हटें। मन की कोई दुविधा दूर होगी।

तुला- आज महत्वपूर्ण सौदों के लिए समय बहुत ही शुभ है। कार्यक्षेत्र में अधिकारों में वृद्धि होगी। रुके हुए काम बन सकते हैं।

वृश्चिक- आज इच्छित लक्ष्यों को प्राप्त कर लेंगे। व्यवसाय में लाभ की स्थितियां बन सकती हैं। परिवार के साथ घूमने-फिरने की योजना बनाएंगे।

धनु- आज करियर को लेकर थोड़ी चिंता और व्यग्रता रहेगी। लेन-देन को लेकर सावधानी रखें। आय और व्यय में संतुलन रखें। 

मकर- आज अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहें। समस्याओं का समाधान मिलेगा। अपने विचारों को दूसरों पर न थोपें।

कुंभ- आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। संपत्ति में आपको लाभ होगा। आभूषणों पर आप धन खर्च करेंगे।

मीन- आज कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। प्रेम संबंध में भी निजता का ध्यान रखें। बोलने से पहले आपको सोचना चाहिए।