योगी सरकार का बड़ा फैसला : एससी छात्रों के लिए बनेंगे छह आधुनिक हॉस्टल, 6.15 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीएम-अभ्युदय योजना के तहत चार जिलों में होगा निर्माण

लखनऊ, अमृत विचार। प्रदेश में अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक माहौल देने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में छह आधुनिक छात्रावासों के निर्माण और मरम्मत की शुरुआत की जा रही है। प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-एजेएवाई) के तहत इस परियोजना के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में 12.30 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिसमें से 6.15 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है।

योजना के तहत चार जिलों में हॉस्टल बनाए जाएंगे, इनमें जौनपुर, सुल्तानपुर और हाथरस में एक-एक छात्रावास, फिरोजाबाद में तीन छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बताया कि इन हॉस्टलों को आधुनिक कैंपस के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां सुसज्जित कमरे , आधुनिक मेस, मनोरंजन कक्ष, समृद्ध पुस्तकालय, सुरक्षा के लिए गार्ड रूम जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। 

सरकार का लक्ष्य इन्हें सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि एक “लर्निंग हब” के रूप में विकसित करना है। निर्माण कार्य में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए धनराशि एसएनए (स्पर्श) खाते के माध्यम से खर्च की जा रही है।

 

संबंधित समाचार