कानपुरवासियों के लिए खुशखबरी : अब रात 10 बजे तक कर सकेंगे ई बस से सफर

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

कानपुर, अमृत विचार। अमेरिका-इजरायल और ईरान के मध्य चल रहे युद्ध के चलते अब इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाने की तैयारी है। अपने शहर में दौड़ रही इलेक्ट्रिक बसों को अब मेट्रो स्टेशनों से जोड़ने के साथ ही रात 10 बजे तक चलाने की तैयारी है। जल्द ही सौ अतिरिक्त बसें कानपुर को मिलने वाली हैं जिससे शहर के लोगों को गर्मी के दिनों में एसी बसों से यात्रा करने का लुत्फ कुछ और ही होगा। 

चकेरी स्थित विमान नगर में इलेक्ट्रिक बसों का डिपो है, वर्तमान में 93 ई बसें शहर के विभिन्न रुटों पर संचालित हो रही हैं। अमेरिका-इजरायल और ईरान के मध्य युद्ध चल रहा है, ऐसे में गैस की कितनी दुश्वारी है, सभी जानते हैं, ऐसे में विकल्पों को अपनाने से इंकार नहीं किया जा सकता है। उम्मीद है कि जल्द ही 100 ई बसें कानपुर को मिलने वाली हैं। अधिकारी प्रयास कर रहे हैं कि गर्मी से पहले ये बसें मिल जाएँ तो इस बार पूरा शहर गर्मी में एसी बसों में सफर करेगा।

इस संबंध में ई बसों के वरिष्ठ प्रबंधक संचालन अभिनव निगम का कहना है कि अभी बसें रात 8 बजे तक संचालित हो रही थीं लेकिन इनका समय रात 10 बजे तक किया जाएगा ताकि रात में शहर के लोगों को संसाधन को लेकर परेशानी नहीं हो। 

इसी प्रकार ई बस अधिकारियों ने तय किया है कि ज्यादातर ई-बसों को मेट्रो स्टेशन से कनेक्ट किया जाए। वरिष्ठ प्रबंधक संचालन का कहना है कि मेट्रो का रूट निर्धारित है, मान लीजिए बारादेवी मेट्रो स्टेशन पर यात्री उतरेंगे और उन्हें किदवई नगर जाना है तो कैसे जाएंगे, इसके लिए ई बसें तैयार मिलेंगी ताकि लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं आए।

संबंधित समाचार