IPL 2026: 29 रन और फिर विराट कोहली बन जाएंगे एशिया के नंबर-1 बल्लेबाज, टूटेगा पाकिस्तानी प्लेयर का रिकॉर्ड

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

बेंगलुरु: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली IPL 2026 के उद्घाटन मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे। यह रोमांचक मैच 28 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

लंबे समय बाद टी20 फॉर्मेट में वापसी करते हुए कोहली पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। खास बात यह है कि इस मैच में विराट के पास टी20 क्रिकेट में एशिया के नंबर 1 बल्लेबाज बनने का शानदार मौका है।

शोएब मलिक का रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 29 रन दूर

टी20 फॉर्मेट में एशिया के सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल पाकिस्तान के शोएब मलिक के नाम है। मलिक ने 557 मैचों में 13,571 रन बनाए हैं। विराट कोहली को यह रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए मात्र 29 रन की जरूरत है।

MUSKAN DIXIT (33)

विराट कोहली के टी20 आंकड़े

- मैच: 414
- रन: 13,543
- औसत: 41.92
- स्ट्राइक रेट: 134.67
- शतक: 9
- अर्धशतक: 105

क्रिस गेल अभी भी सबसे आगे

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का सर्वकालिक रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल के नाम है। गेल ने 463 मैचों में 14,562 रन जड़े हैं, जिसमें 22 शतक शामिल हैं। विराट कोहली इस सूची में वर्तमान में 7वें स्थान पर हैं। गेल को पछाड़ने के लिए कोहली को अभी भी करीब 1,020 रन और बनाने होंगे।

कोहली की फॉर्म और उम्मीदें

विराट इस समय शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। RCB के होम ग्राउंड पर होने वाले इस मैच में अगर कोहली धमाकेदार शुरुआत करते हैं तो न सिर्फ शोएब मलिक का एशियाई रिकॉर्ड उनके नाम हो जाएगा, बल्कि IPL 2026 की शुरुआत भी धांसू अंदाज में होगी।

MUSKAN DIXIT (34)

क्रिकेट प्रेमी अब इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि क्या विराट चिन्नास्वामी की पिच पर जादू छोड़ते हुए इतिहास रच पाते हैं या नहीं।

यह मैच IPL 2026 का पहला मुकाबला होने के कारण और भी खास है, जहां विराट कोहली की बल्लेबाजी पर फैंस की खास नजर रहेगी।

संबंधित समाचार