Bareilly: घर में लिया तीसरी बेटी ने जन्म...पीछा छुड़ाने को रची बच्चा चोरी की कहानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिला महिला अस्पताल से नवजात के चोरी होने की घटना जांच में पूरी तरह फर्जी साबित हुई है। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि न तो महिला और न ही उसका पति घटना के दिन अस्पताल पहुंचे थे। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पूरा सच सामने आया।

पुलिस ने जब अस्पताल में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी तो कथित पीड़िता और उसके पति की मौजूदगी कहीं नहीं मिली। इसके बाद जांच का दायरा बढ़ाया गया तो पूरा मामला संदिग्ध हो गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि महिला की पहले से तीन बेटियां हैं। तीसरी बेटी के जन्म के बाद उसने उसे बहेड़ी निवासी अपनी परिचित महिला को दे दिया था। समाज के डर और लोगों के सवालों से बचने के लिए महिला ने नवजात चोरी की झूठी कहानी गढ़ दी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में गुमराह करने और झूठी सूचना देने के आरोप में महिला और उसके पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है। वहीं इस खुलासे के बाद अस्पताल प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है

संबंधित समाचार