उत्तर प्रदेश खेल विभाग में होगी भर्ती : खेल प्रशिक्षक पद के लिए कर सकते हैं आवेदन

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

लखनऊ, अमृत विचार: उप्र. खेल विभाग ने आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों की भर्ती के लिए तैयारी शुरू कर दी है। चयनित प्रशिक्षकों को 1.5 लाख प्रति माह का मानदेय दिया जाएगा।

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा के अनुसार, राज्य के 15 खेल छात्रावासों में विभिन्न खेलों के लिए योग्य प्रशिक्षकों की तैनाती की जाएगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है और अंतिम तिथि 10 अप्रैल निर्धारित की गई है। फुटबॉल, बॉक्सिंग, क्रिकेट,जूडो, हैंडबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल, तैराकी, जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, कबड्डी और कुश्ती में पुरुष व महिला दोनों श्रेणियों में प्रशिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

इन पदों के लिए वही खिलाड़ी पात्र होंगे, जिन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, वर्ल्ड कप या वर्ल्ड चैंपियनशिप जैसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया हो। आवेदक का स्नातक होना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन कार्य दिवसों में केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित क्षेत्रीय खेल कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : उद्घाटन के मौके पर बोले सीएम योगी- जेवर एयरपोर्ट से यूपी को मिलेगी नई पहचान और रफ्तार

संबंधित समाचार