ज्योतिषी अशोक खरात के खिलाफ दो और मामले किए गए दर्ज, फोन पर 100 से अधिक शिकायत हुईं प्राप्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नासिक। ज्योतिषी अशोक खरात के खिलाफ दो और मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ जांच कर रही विशेष जांच टीम को फोन पर 100 से अधिक शिकायतें मिली हैं। इसके साथ ही, शहर के सरकारवाड़ा पुलिस थाने में खरात के खिलाफ कुल दस प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, जिनमें से आठ यौन उत्पीड़न या शोषण और दो धोखाधड़ी से संबंधित हैं।

खरात से काफी समय से महाराष्ट्र के कई प्रमुख राजनेता मिलने आते रहे थे। खरात को 18 मार्च को एक महिला द्वारा आरोप लगाये के बाद गिरफ्तार किया गया था। महिला ने आरोप लगाया था कि खरात ने तीन साल में उसके साथ कई बार बलात्कार किया। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को एक महिला की शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज की गई।

महिला ने पुलिस को बताया कि पति के साथ उसके संबंध तनावपूर्ण थे और परिवार आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा था, इसलिए उसने खरात से सलाह लेने के लिए संपर्क किया था। खरात ने कथित तौर पर उससे कहा कि अगर वह अपनी समस्याओं का समाधान चाहती है तो महिला को उसकी हर बात माननी होगी, और उसने मार्च 2022 से 2024 के बीच उसका यौन शोषण किया।

शुक्रवार को दर्ज की गई दूसरी प्राथमिकी नेवासा के कपड़ा व्यापारी राजेंद्र भागवत द्वारा दायर धोखाधड़ी की शिकायत पर आधारित थी। भागवत ने पुलिस को बताया कि वह अपना कारोबार में तरक्की की चाहत रखता था और एक रिश्तेदार की सलाह पर खरात से मिला था। आरोप है कि खरात ने उससे एक सोने की अंगूठी और कुछ रत्न ले लिए और बदले में उसे एक अंगूठी और एक रत्न देकर पहनने को कहा।

भागवत के अनुसार, उन्होंने इसके लिए 2.62 लाख रुपये का भुगतान किया, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि खरात द्वारा दी गई अंगूठी और रत्न नकली थे, और उनके साथ धोखाधड़ी हुई थी। एसआईटी ने खरात की आपराधिक गतिविधियों के बारे में कोई भी जानकारी देने के इच्छुक लोगों के लिए दो फोन नंबर प्रकाशित किए हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एसआईटी को पिछले पांच दिनों में 100 से अधिक शिकायतें मिली हैं, जिनमें से अधिकतर महिलाओं की हैं। उन्होंने कहा कि लेकिन उनमें से बहुत कम लोग लिखित शिकायत दर्ज कराने के लिए आगे आ रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि खरात के हवाला गिरोह में शामिल होने का भी संदेह है।  

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता