इकाना में LSG Next-Gen Day की धूम: लाइव म्यूजिक और जोश के बीच बच्चों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाड़ियों का जोश उस वक्त दोगुना हो गया, जब वे इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित नेक्स्ट-जेन डे कार्यक्रम में मैदान पर उतरे। हजारों स्कूली बच्चों ने तालियों और उत्साह के साथ टीम का स्वागत किया और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पांच हजार से अधिक छात्र-छात्राएं एलएसजी की नई टी शर्ट पहनकर पहुंचे थे।

लाइव म्यूजिक और जोश से भरे माहौल के बीच बच्चों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण सुपर सिक्स बॉल कॉन्टेस्ट रहा। टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने अपनी दमदार बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने मिड-ऑन और फाइन लेग पर शानदार शॉट्स लगाते हुए सबसे लंबा छक्का जड़ा। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिशेल मार्श दूसरे स्थान पर रहे, जबकि एडम मार्क्रम छक्का लगाने में सफल नहीं हो सके। 

स्टेडियम में प्रवेश के दौरान खिलाड़ियों ने दर्शकों की ओर सिग्नेचर टेनिस बॉल्स और ऑटोग्राफ वाली गेंदें फेंककर फैंस को खुश किया। कप्तान ऋषभ पंत पूरे कार्यक्रम के दौरान बेहद उत्साहित नजर आए। उन्होंने फुटबॉल खेलकर अभ्यास किया और बच्चों और प्रशंसकों को प्रेरित भी किया। एक फैन के सवाल पर पंत ने मुस्कुराते हुए कहा कि वह इस बार भी शतक जरूर बनाएंगे, हालांकि उनका आइकॉनिक फ्लिप मैच की स्थिति पर निर्भर करेगा। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने हाथ जोड़कर सभी प्रशंसकों का आभार जताया और टीम को लगातार समर्थन देने की अपील की।

ये भी पढ़ें :  
Border-Gavaskar Series : गुवाहाटी करेगा Ind-Aus के बीच होने वाली गावस्कर ट्रॉफी की मेजबानी, BCCI ने जारी किया शेड्यूल

संबंधित समाचार