29 मार्च 2026 : जानें आज का अपना राशिफल

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

मेष- आज घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। मन में कई सारे विचार आने के कारण अस्थिरता का भाव रहेगा।

वृष- आज नई जिम्मेदारियां आयेंगी। धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। एकाग्रचित्त होकर काम करने से सफलता मिलेगी।

मिथुन - आज परिजनों के रूखे व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। दांतों के रोग परेशान कर सकते हैं। विद्यार्थियों को मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा।

कर्क- आज व्यवसाय में बिक्री बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। आय के नवीन साधन विकसित होंगे। आपका मूड काफी अच्छा रहेगा।

सिंह- आज जीवनसाथी को अनावश्यक खर्चों से बचना चाहिए। बजट का ध्यान रखते हुये ही काम करें। आपको अस्पताल भी जाना पड़ सकता है।

कन्या- आज इंजीनियरिंग के छात्रों की जॉब मिल सकती है। लेखन कार्य से जुड़े लोगों की रचनात्मकता में वृद्धि होगी।

तुला- आज रुके हुए अधिकतम कार्य गति में आ जायेंगे। अपने काम पर ध्यान केन्द्रित रखें। मित्रों की सहायता से पीछे न हटें।

वृश्चिक- आज आपका स्वभाव लोगों के लिए प्रेरणा बनेगा। व्यापार में बड़ा रिस्क लेने से बचें। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

धनु- आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से पर्याप्त सहयोग नहीं मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध कमजोर हो सकते हैं।

मकर- आज घर में महत्वपूर्ण व्यक्तियों का आगमन हो सकता है। बिजनेस में आप बड़ी उपलब्धि अर्जित कर सकते हैं।

कुंभ- आज समाज में आपका नाम बढ़ेगा। जटिल समस्याओं का व्यवहारिक समाधान ढूंढ लेंगे। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

मीन- आज कार्यक्षेत्र में सभी काम बिना किसी रुकावट के पूर्ण होंगे। नए कार्यों में बड़ी सफलता मिल सकती है।

संबंधित समाचार