CM Yogi : सीएम योगी आज लोहिया संस्थान के 665 नर्सिंग ऑफिसरों को वितरित करेंगे नियुक्ति पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार : डॉ.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में चयनित 665 नर्सिंग ऑफिसरों की ज्वाइनिंग का रास्ता आखिरकार साफ हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

इस खबर से चयनित नर्सिंग ऑफिसरों में खुशी की लहर दौड़ गई है। नियुक्ति में देरी की खबर सामने आने के बाद संस्थान प्रशासन और शासन स्तर पर हलचल मच गई थी। इसके बाद तेजी से कार्रवाई करते हुए नियुक्ति पत्र वितरण की तिथि तय की गई।

दरअसल, यह भर्ती प्रक्रिया पिछले छह माह से लंबित थी। लोहिया संस्थान में 1300 से अधिक बेड हैं और अधिकांश समय सभी बेड भरे रहते हैं। आईसीयू, वेंटिलेटर, किडनी ट्रांसप्लांट और रोबोटिक सर्जरी जैसी उन्नत सुविधाओं के चलते प्रदेश भर से बड़ी संख्या में मरीज यहां इलाज के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में नर्सिंग स्टाफ की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी।

संबंधित समाचार