लखनऊ : रविवार को खुला रहेगा आरटीओ कार्यालय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ : रविवार को सार्वजनिक अवकाश के बावजूद एआरटीओ कार्यालय खुला रहेगा। एआरटीओ (प्रशासन) प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति को देखते हुए विभाग में लंबित कार्यों के निस्तारण और राजस्व वसूली को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके तहत रविवार को भी कार्यालय में कार्य किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बकाया कर जमा कराने के लिए काउंटर संख्या 04 और 05 खुले रहेंगे, जहां वाहन स्वामी अपने लंबित कर का भुगतान कर सकेंगे। इसके साथ ही विभाग में लंबित विभिन्न कार्यों का निस्तारण भी किया जाएगा। एआरटीओ प्रशासन ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने बकाया कर जमा कर दें और लंबित कार्यों का निस्तारण करा लें।

ये भी पढ़ें : G7 Summit: फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों से मिले एस. जयशंकर, दिया पीएम मोदी का स्पेशल मैसेज, इन मुद्दों पर की चर्चा 

संबंधित समाचार