विराट कोहली ने IPL 2026 में लगाई रिकार्ड्स की झड़ी, SRH के खिलाफ पहले मैच में किया बड़ा धमाका

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

बेंगलुरु : विराट कोहली ने IPL 2026 का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ RCB की पारी में नाबाद 69 रन (38 गेंदों पर, 5 चौके और 5 छक्के) की शानदार पारी खेलते हुए उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। कोहली की इस पारी की बदौलत आरसीबी ने 202 रनों का लक्ष्य 27 गेंद शेष रहते 6 विकेट से हासिल कर लिया।

विराट कोहली अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिर्फ वनडे खेल रहे हैं (टेस्ट और टी20 से संन्यास ले चुके हैं)। फॉर्म में बने रहना चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन कोहली ने आईपीएल के शुरुआती मैच में ही साबित कर दिया कि वह अभी भी चेज मास्टर हैं।

रन चेज में 4000 रन का जादुई आंकड़ा किया पार

विराट कोहली आईपीएल इतिहास में रन चेज (दूसरी पारी) में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस पारी के दौरान उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की और अपना कुल चेज रन 4027 तक पहुंचा दिया।  

आईपीएल में रन चेज में सबसे ज्यादा रन:  
- 4027 — विराट कोहली*  
- 3285 — डेविड वॉर्नर  
- 3238 — रोहित शर्मा  
- 2843 — शिखर धवन  
- 2832 — रॉबिन उथप्पा  

सफल चेज में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर  

कोहली अब आईपीएल में सफल रन चेज में 50 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भी सबसे आगे हैं। उन्होंने यह कारनामा 21 बार किया है। इससे पहले डेविड वॉर्नर और शिखर धवन ने 20-20 बार यह उपलब्धि हासिल की थी।

आईपीएल में सफल रन चेज में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

- 21 बार — विराट कोहली
- 20 बार — डेविड वॉर्नर  
- 20 बार — शिखर धवन  
- 18 बार — गौतम गंभीर  
- 16 बार — रोहित शर्मा  

SRH के खिलाफ सबसे ज्यादा रन  

69 रनों की इस पारी के साथ विराट कोहली सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने संजू सैमसन को पीछे छोड़ दिया है।

कोहली की यह पारी न सिर्फ मैच जिताने वाली रही, बल्कि IPL 2026 सीजन की शुरुआत को यादगार बना गई। 37 साल की उम्र में भी कोहली चेज के माहिर खिलाड़ी बने हुए हैं और युवा खिलाड़ियों के लिए मिसाल पेश कर रहे हैं।

संबंधित समाचार