बिहार बोर्ड ने कक्षा 10 का परिणाम घोषित किया : 81.79 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण
पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने रविवार को कक्षा 10 का परिणाम घोषित कर दिया, जिसमें 81.79 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि जमुई जिले की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली जिले की सबरीन परवीन ने 98.4 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।
परिणाम घोषित करते हुए मंत्री ने कहा कि कक्षा 10 और 12 के परिणाम मार्च में ही घोषित करने वाला बिहार एकमात्र राज्य है। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी के उपयोग से मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड 12 दिन में पूरी की गई। मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, "परीक्षा में कुल 15,10,928 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 81.79 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए हैं।" इस अवसर पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद थे। समिति ने कक्षा 12 का परिणाम 25 मार्च को घोषित किया था।
यह भी पढ़ें : अप्रैल में महंगा होगा बिजली बिल : उपभोक्ताओं पर 2.14 प्रतिशत का अतिरिक्त बोझ, 1000 रुपये के बिल पर 21 रुपये extra
