कौशांबी : जमीनी विवाद में बेटों ने ले ली पिता की जान, कुल्हाड़ी से काटा, इलाके में सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशांबी। कौशांबी जिले के महेवा घाट थाना क्षेत्र में कथित तौर पर जमीन के बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों ने अपने पिता की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि अजरौली गांव निवासी नथन सरोज (60) की शनिवार देर शाम खेत से घर लौटते समय उनकी पहली पत्नी के बेटों झुरई और लवलेश ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। 

उन्होंने बताया कि वारदात के बाद दोनों ने शव को छिपाने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने खेत से बरामद कर लिया। कुमार ने बताया कि नथन सरोज की दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी कलुटिया से झुरई और लवलेश तथा दूसरी पत्नी सावित्री से राहुल नामक एक पुत्र है। 

उन्होंने कहा, ''झुरई और लवलेश चाहते थे कि उनके पिता अपनी जमीन में राहुल को हिस्सा न दें, लेकिन नथन सरोज ने राहुल को अपनी जमीन का एक-तिहाई हिस्सा दे दिया था। इसी बात को लेकर दोनों नाराज थे और शनिवार शाम कुल्हाड़ी से वार कर पिता की हत्या कर दी।'' 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नथन की दूसरी पत्नी के बेटे राहुल की तहरीर पर झुरई और लवलेश के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में विधिक कार्रवाई जारी है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म