मन की बात : प्रधानमंत्री मोदी ने योग अपनाने और चीनी - तेल का सेवन घटाने पर दिया जोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रेडियो कार्यक्रम मन की बात में देशवासियों से फिटनेस पर ध्यान देने और योग को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में अब 100 दिनों से भी कम समय बचा है और पूरी दुनिया में योग के प्रति आकर्षण लगातार बढ़ रहा है।

PM मोदी ने बताया कि अफ्रीका के जिबूती में अल्मिस नामक व्यक्ति अपने 'अरविंद योग सेंटर' के माध्यम से योग का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं और विभिन्न स्थानों पर लोगों को योग सिखा रहे हैं। उन्होंने लोगों से खान-पान में सुधार लाने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर युवराज दुआ के पोस्ट पर उनकी प्रतिक्रिया को लेकर चर्चा की।

उन्होंने बताया कि युवराज दुआ ने उनसे अपने पिता को चीनी कम करने के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया था, जिसका सकारात्मक असर देखने को मिला। प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से चीनी का सेवन कम करने की अपील की और खाने के तेल में कम से कम 10 प्रतिशत की कटौती करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के छोटे-छोटे बदलाव मोटापा और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचाने में मदद करेंगे। उन्होंने दोहराया कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाना आज के समय की बड़ी जरूरत है और योग इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

यह भी पढ़ें : अप्रैल में महंगा होगा बिजली बिल : उपभोक्ताओं पर 2.14 प्रतिशत का अतिरिक्त बोझ, 1000 रुपये के बिल पर 21 रुपये extra

संबंधित समाचार