Deoria News: खेत में मिला युवक का शव, हत्या की जताई जा रही आशंका 

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

देवरियाः देवरिया जिले की पुलिस ने रविवार सुबह एक खेत से एक युवक का शव बरामद किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, सुबह करीब छह बजे सुरौली थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण ने पैकौली-भटजमुआंव मार्ग पर पुलिया के नीचे गेहूं के खेत में एक युवक का शव देखा जो निर्वस्त्र अवस्था में था और उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू की। 

थाना प्रभारी अविनाश कुमार मौर्य ने बताया कि युवक के शरीर पर गंभीर चोटें थीं। उसकी बाईं आंख गायब थी तथा चेहरे व शरीर पर कई चोटों के निशान मिले जिससे प्रथमदृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। युवक की उम्र लगभग 30 वर्ष आंकी गई है।

संबंधित समाचार