प्लेन में घबराया युवक खोलने लगा गेट ... वाराणसी एयरपोर्ट पर हिरासत में लेकर पूछताछ जारी, इंडिगो विमान लैंडिंग से पहले ड्रामा

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

वाराणसी। वाराणसी के बाबतपुर में स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बेंगलुरु से आए इंडिगो के विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश करने के आरोप में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। फूलपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान अदनान के रूप में हुई है, जो शनिवार रात बेंगलुरु से इंडिगो की ऊड़ान 6ई 185 में सवार हुआ था। 

विमानन कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, यात्रा शुरू होते ही युवक ने विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन चालक दल के सदस्यों ने उसे रोका और बिठा दिया। वाराणसी में उतरने के बाद, वह फिर से दरवाजे के पास पहुंचा, जिसके बाद चालक दल ने हस्तक्षेप करके उसे रोक दिया। 

उन्होंने बताया कि इंडिगो प्रबंधन की ओर से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसे बाबतपुर हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि यह उसकी पहली हवाई यात्रा थी और वह घबराया हुआ था, जिसके कारण उसने ऐसा किया होगा। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें : 
बच्चों के लिए CM योगी का खास संदेश, नए सत्र प्रारंभ होने को लेकर दिया मंत्र, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री

संबंधित समाचार