सोनम कपूर दुसरी बार बनी मां, घर में गूंजी किल्कारी, कपूर खानदान ने किया बेटे का स्वागत
दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा और उनके व्यवसायी पति आनंद आहूजा के घर में एक बार फिर किल्कारियां गूंज रही हैं। इस दंपति ने रविवार को अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया। सोनम और आनंद ने इस खुशखबरी की घोषणा रविवार को अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट के माध्यम से की।
पोस्ट में लिखा था, "असीम कृतज्ञता और प्रेमपूर्ण हृदय से हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि आज 29 मार्च 2026 को हमारे बेटे का जन्म हुआ।'' पोस्ट में कहा गया, ''हमारे परिवार में अब एक और सदस्य जुड़ गया है। वायु अपने छोटे भाई का स्वागत करते हुए बहुत खुश है। हम इस अनमोल नये जीवन के लिए आभारी हैं, जिसने हमारे घर को खुशी से भर दिया है।
अब हम चार सदस्यीय परिवार के रूप में इस खूबसूरत नये अध्याय की शुरुआत करने के लिए आभारी हैं। प्यार के साथ, सोनम, आनंद और वायु।'' सोनम और आनंद ने 2018 में मुंबई में शादी की जिसके बाद उन्होंने पहले बेटे वायु को वर्ष 2022 में जन्म दिया था।
ये भी पढ़ें :
बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर धुरंधर: द रिवेंज के दीवाने हुए करन जौहर, आदित्य धर को बताया बेहतरीन फिल्मकार
