जेवर एयरपोर्ट का लोकार्पण 28 मार्च को: मुख्य सचिव ने की तैयारियों की सख्त समीक्षा, सभी काम समय पर पूरे करने के निर्देश

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: मुख्य सचिव एसपी गोयल द्वारा जेवर एयरपोर्ट के 28 मार्च को प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। लोक भवन में आयोजित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) की 26वीं बोर्ड बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि लोकार्पण कार्यक्रम की सभी तैयारियां समयबद्ध और सुव्यवस्थित तरीके से पूरी की जाएं।

इस दौरान मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा कृष्णा करुणेश को नायल में निदेशक के रूप में अनुमोदन प्रदान किया गया। बैठक में एनजी रवि कुमार, राकेश कुमार सिंह और नोडल अधिकारी शैलेन्द्र कुमार भाटिया ने ऑनलाइन प्रतिभाग किया, जबकि नागरिक उड्डयन निदेशक ईशान प्रताप सिंह ने परियोजना की प्रगति की जानकारी दी। जेवर एयरपोर्ट परियोजना को समय पर पूरा कर सफल लोकार्पण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज