Barabanki road accident: बस-ट्रक-कार की टक्कर से चार यात्री गंभीर रूप से घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

बाराबंकीः बाराबंकी में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर धरसानिया मोड़ के पास बस, ट्रक और कार आपस में भिड़ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

जानकारी के अनुसार लखनऊ से गोंडा जा रही एक यात्री बस की मौरंग लदे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के पीछे चल रही कार भी अनियंत्रित होकर बस में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस दुर्घटना में बस में सवार चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। वहीं, बस में सवार अन्य यात्रियों को दूसरी बसों के जरिए उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। हादसे के कारण कुछ समय तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा, लेकिन पुलिस की तत्परता से स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया।

संबंधित समाचार