Sultanpur News: कुड़वार में सरेशाम कांप्लेक्स मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार : सुलतानपुर के कुड़वार कस्बे में बुधवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब अज्ञात बदमाशों ने सरेशाम कांप्लेक्स मालिक माता प्रसाद पाण्डेय की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

कुड़वार कस्बा निवासी 48 वर्षीय माता प्रसाद पाण्डेय पुत्र वशिष्ठ पाण्डेय कस्बे में एक दुकान पर बैठे थे तभी अज्ञात बदमाशों ने उन्हें  गोली मार दी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार हमलावरों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह, थाना अध्यक्ष तरुण पटेल समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सावंत ने बताया कि घटना के पीछे की वजह स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है।

संबंधित समाचार