यूपी के स्कूलों में आज से बदल गए ये नियम, प्रार्थना सभा में समाचार पत्र पढ़ना अनिवार्य, जानिए हुए बदलाव 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: माध्यमिक विद्यालयों में नए सत्र का आरंभ अब समाचार पत्रों को पढ़ने के साथ होगा। विद्यालय में छात्रों के मोबाइल पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा जिससे उनकी स्क्रीन टाइमिंग को कम किया जा सके। नए सत्र में शैक्षणिक गतिविधि का आरंभ स्कूल की प्रार्थना सभा में समाचार पढ़ने के साथ की जाएगी।

जिसमें छात्रों को सम-सामयिक घटनाओं, सामान्य ज्ञान, खेलकूद की खबरों के साथ विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय समाचारों से अवगत कराया जाएगा। साथ ही छात्र-छात्राओं को हिंदी, अंग्रेजी के कठिन शब्द उनके अर्थ, उच्चारण और प्रयोग आदि को भी बताया जाएगा।

विद्यार्थियों की पढ़ने की आदत विकसित करने और उनके स्क्रीन टाइम पर लगाम लगाने के लिए समाचार पढ़ने को अब शैक्षिक कैलेंडर का हिस्सा बना दिया गया है। इससे पहले दिसंबर में अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए समाचार पढ़ना अनिवार्य करने का आदेश जारी किया था। अब शिक्षकों की निगरानी में विद्यार्थी समाचारों में आए कठिन शब्दों का सही उच्चारण करेंगे और उनका अर्थ भी समझेंगे।

मोबाइल पर प्रतिबंध

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों और मंडलीय शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि विद्यालयों में छात्रों के मोबाइल लाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। किशोरावस्था में मोबाइल का अत्यधिक उपयोग बच्चों के शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास पर प्रतिकूल असर डाल रहा है।

ये भी पढ़ें :
यूपी में बदली उद्योगों की तस्वीर, पश्चिमी यूपी में सबसे ज्यादा 10,895 फैक्ट्रियां, 16.53 लाख को रोजगार

 

 

संबंधित समाचार