UP Weather Today: बारिश-ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी, यूपी में गरज-चमक के साथ 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के बारिश, आंधी और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि चार अप्रैल को प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 

साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाएं झोंकों में 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं और कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। विभाग के अनुसार पांच अप्रैल के बाद मौसम में कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन सात से नौ अप्रैल के बीच एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश और आंधी का दौर लौटने की संभावना है। 

पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती और आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका अधिक जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा है कि खराब मौसम के दौरान घरों में रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और बिजली उपकरणों को सुरक्षित रखें। 

कृषि क्षेत्र पर भी इसका असर पड़ने की संभावना जताई गई है। तेज हवाओं और बारिश के कारण फसलों को नुकसान हो सकता है, इसलिए किसानों को पकी फसल की कटाई कर सुरक्षित स्थान पर रखने तथा जलभराव से बचाव के उपाय करने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें :
यूपी में फार्मा सेक्टर की नई उड़ान: UPSIDA -JNPA के साथ MoU से ललितपुर पार्क बनेगा एक्सपोर्ट हब

संबंधित समाचार