बाबिल खान ने शुरू की गांधी बाजार की शूटिंग, अपनी पहली मलयालम फिल्म के लिए सिलीगुड़ी पहुंचे एक्टर 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता बाबिल खान ने अपनी आगामी फिल्म 'गांधी बाजार संडे मार्केट' की शूटिंग सिलीगुड़ी में शुरू कर दी है। यह खान की पहली मलयालम फिल्म होगी। इस फिल्म का निर्देशन बाबू जनार्दन कर रहे हैं और इसमें अपर्णा बालमुरली, दीपक परम्बोल, निखिल नायर, जॉनी एंटनी, जगदीश, सुधीर करमना, उन्नी राजा, अथमिया और जयशंकर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे। 

खान ने एक बयान में कहा, "मलयालम सिनेमा का मेरे दिल में हमेशा से एक खास स्थान रहा है, क्योंकि इसमें कहानियों को ईमानदारी, संवेदनशीलता और भावनात्मक गहराई के साथ प्रस्तुत किया जाता है। एक अभिनेता के रूप में, मेरा हमेशा से मानना ​​रहा है कि विकास अज्ञात में कदम रखने और खुद को पूरी तरह से एक नयी दुनिया, नये लोगों और नयी भावनाओं को समर्पित करने से ही होता है।" 

उन्होंने कहा, "सिलीगुड़ी में 'गांधी बाजार संडे मार्केट' की शूटिंग शुरू करना मेरे लिए बेहद रोमांचक, भावनात्मक और रचनात्मक रूप से संतोषजनक अनुभव है।" खान ने कहा कि मलयालम सिनेमा में प्रवेश करना उनके करियर का सिर्फ एक नया अध्याय नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी यात्रा है जिसे शुरू करने के लिए वह वास्तव में कृतज्ञ हैं।

दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे खान ने 2022 में ओटीटी मंच 'नेटफ्लिक्स' की मनोवैज्ञानिक ड्रामा फिल्म 'कला' से अभिनय की शुरुआत की। खान ने 1984 की भोपाल गैस त्रासदी पर आधारित सीरीज 'द रेलवे मेन' में अपनी भूमिका के लिए भी खूब वाहवाही लूटी। बाबिल खान ने 2025 में रिलीज हुई 'लॉगआउट' में भी काम किया। 

ये भी पढ़ें  : 
The Pyramid Scheme: 5 जून को रिलीज होगी द पिरामिड स्कीम, खुलेगा धोखाधड़ी की दिलचस्प दुनिया का राज

संबंधित समाचार