गंगा दशहरा पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में गूंजे वैदिक मंत्र, मां गंगा की उतारी गई महाआरती

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

वाराणसी। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा के पावन पर्व के उपलक्ष्य में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन संपन्न किए गए। इस अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना एवं वैदिक अनुष्ठान संपन्न हुए। प्रातःकाल में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के घाट पर माँ गंगा की विधिवत आरती के उपरांत माँ गंगा का अभिषेक किया गया।

इसके बाद धाम स्थित मंदिर परिसर में विराजमान माँ गंगाजी के विग्रह पर विधिवत पूजन-अर्चन संपन्न हुआ। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गंगा दशहरा वह पावन तिथि है जब माँ गंगा भगवान शिव की जटाओं से पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। 

इस दिन गंगा स्नान, पूजन एवं आराधना करने से समस्त पापों का नाश होता है तथा मोक्ष प्राप्ति का पुण्य फल मिलता है। इस पुण्य अवसर पर मंदिर न्यास के अधिकारीगण, कर्मचारी, अर्चकगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से माँ गंगा एवं बाबा श्री काशी विश्वनाथ का पूजन-अर्चन किया। 

ये भी पढ़ें  : 
मनरेगा के सामग्री मद में 1490 करोड़ रुपये स्वीकृत, यूपी के सभी 75 जिलों को पहली किश्त आवंटित

संबंधित समाचार