धुरंधर 2 के फैन हुए विराट कोहली और अनुष्का, बताया 'भारत की अब तक की सबसे शानदार फिल्म', रणवीर सिंह की एक्टिंग पर कही ये बात
मुंबईः आईपीएल 2026 के बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बॉलीवुड की चर्चित फिल्म धुरंधर: द रिवेंज (धुरंधर 2) देखी और पूरी तरह मुग्ध हो गए। कोहली ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इसे भारत में बनी अब तक की सबसे अनोखी और प्रभावशाली फिल्म बताया।
कोहली ने लिखा, "आज फिल्म देखी और मैं ये कह सकता हूं कि भारत में कभी भी ऐसा सिनेमाई अनुभव नहीं देखा। फिल्म ने हर तरह के इमोशन को इतने खूबसूरती से पेश किया कि मैं लगभग 4 घंटे तक बिना एक बार भी सीट से उठे, पूरी तरह से जुड़ा रहा।"
विराट ने फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी विजन और टैलेंट स्क्रीन पर साफ झलकता है। खासकर लीड रोल में नजर आए रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस पर कोहली ने खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने लिखा, "सभी किरदार शानदार थे, लेकिन रणवीर सिंह तो इस फिल्म के बाद एकदम अलग लेवल पर पहुंच गए हैं। आपकी एक्टिंग कमाल की थी – बिल्कुल शानदार!"
2.png)
कोहली ने यह फिल्म अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ थिएटर में बैठकर देखी। अनुष्का ने भी फिल्म की तारीफ की और इसे immersive तथा meticulously crafted बताया।
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। रिलीज के बाद से यह फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है और दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा का विषय बनी हुई है।
विराट कोहली फिलहाल आईपीएल 2026 में RCB की तरफ से खेल रहे हैं। उनकी टीम ने शुरुआती दो मैच जीतकर शानदार आगाज किया है और वर्तमान में पॉइंट्स टेबल में मजबूत स्थिति में है।
