ईंधन संकट में विकल्प तैयार करता भारत, गैस की बढ़ी लाइन तो इंडक्शन की तरफ बढ़ गए लोग

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

नीरज मिश्र/ लखनऊ,अमृत विचार : ईरान और इजराइल-अमेरिका के बीच युद्ध ने रसोई गैस का जबरदस्त संकट खड़ा कर दिया है। शहर में भी गैस एजेंसियों पर लंबी-लंबी कतारें लग रहीं हैं। रसोई गैस के संकट से घिरे लोगों ने विकल्प चुनने शुरू कर दिए हैं। इंडक्शन के साथ उस पर इस्तेमाल होने वाले बर्तनों मांग बढ़ने से व्यापारियों ने ऐसे बर्तनों की श्रृंखला बाजार में उतार दी।

इसमें मल्टी यूज प्रेशर कुकर, केतली, कढ़ाई समेत कई तरह के बर्तन शामिल हैं। घरेलू उपयोग की एसेसरीज की रेंज के अलावा होटल, संस्थानों और हॉस्टल के लिए पावर वाले इंडक्शन भी बाजार में बड़ी संख्या में आ गए हैं। इन व्यवसायिक उपयोग वाले हैवीगेज चूल्हों पर 100 किलो तक का वजन चढ़ाया जा सकता है।

गैस के चूल्हे की तरह सालभर की वारंटी, करंट भी बचाए

याद होगा कि करीब डेढ़ दशक पहले गैस को चूल्हों की खरीदारी के वक्त उनके बर्नर के लिए सालभर की गारंटी या वारंटी दी जाती थी। इसी तरह कंपनियों ने इन इंडक्शन यूनिट के लिए भी सालभर की वारंटी दे रही हैं। इन यूनिटों की राहत का यह ऑफर ग्राहकों को रास भी आ रहा है। यूनिट दिखा रहे कमल किशोर इनकी खूबियां भी बताते हैं। वह कहते हैं कि कम बिजली खपत में इन पर खाना तैयार हो रहा है।

शहर के प्रमुख बाजारों में रोज बिक रही हैं 5,000 यूनिट

शहर में प्रमुख प्रतिष्ठानों का साधारण सा आकलन किया जाए तो 40 से 50 यूनिट रोज इंडक्शन की निकल रही हैं। तकरीबन 5,000 से 6,000 रोज बाजारों में बेचे जा रहे हैं।-नीतेश अग्रवाल, थोक कारोबारी, यहियागंज

ईंधन की जरूरतों को देखते हुए इस सोलर इनर्जी के युग में इनसे बेहतर विकल्प और क्या हो सकता है। न केवल इंडक्शन बल्कि इनसे जुडे़ बर्तनों के नई रेंज बाजारों में दिख रही और बिक रही है।-हरीश चंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष मेटल एसोसिएशन

इंडक्शन और एसेसरीज- वजन- कीमत रुपयों में

घरेलू इंडक्शन- 10 से 12 किलो- 2,500 से 3,000

मध्यम इंडक्शन- 50 से 60 किलो- 14,500 से 15,000

हैवीगेज व्यवसायिक परपज- 100 किलो -25,000 से 30,000

4,480 का प्रेशर कुकर जिसमें एक साथ पकती हैं कई डिश

इंडक्शन और ऊर्जा की कम खपत को देखते हुए ऐसे प्रेशर कुकर बनाए गए हैं जिनमें एक साथ कई तरह की डिश पक जाती हैं। उन्हें यहीं से सीधे सर्व करने की भी व्यवस्था है। कम ऊर्जा शोषित करने वाली कढ़ाईयां हैं तो दूध और चाय उबालने के लिए केतली भी है। डेढ़ लीटर क्षमता वाली इस केतली की कीमत 2,750 रुपया प्रति पीस है।

ये भी पढ़ें :
LPG के बाद PNG हुई मंहगी...दिल्ली समेत यूपी के कई जिलों में आईजीएल ने बढ़ाये Price, जानिए नए दाम

संबंधित समाचार