UP Police Promotions : यूपी पुलिस के 123 इंस्पेक्टरों को मिला प्रमोशन का तोहफा, इंस्पेक्टर से बने DSP

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में काम कर रहे इंस्पेक्टरों को बड़ा तोहफा दिया है।सरकार ने 123 इंस्पेक्टरों को डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) के पद पर प्रमोट कर दिया है। यह प्रमोशन उत्तर प्रदेश गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत हुआ है।

प्रमोशन के बाद इन अधिकारियों की बेसिक सैलरी और भत्तों में भी बढ़ोतरी होगी, जिससे उनका मनोबल और बढ़ेगा। प्रमोशन की प्रक्रिया उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज के अधीन गठित विभागीय चयन समिति की संस्तुति पर आधारित है। चयन योग्यता, सेवा रिकॉर्ड और विभागीय प्रदर्शन को ध्यान में रखकर किया गया। 

प्रमोशन पाने वाले कुछ अधिकारियों के नाम...
 

 

गौरतलब है कि हाल ही में सरकार ने 27 आईपीएस अधिकारियों के तबादले भी किए थे, जिसमें कई जिलों के एसपी बदले गए थे। प्रमोशन और तबादलों की यह श्रृंखला पुलिस प्रशासन को मजबूत बनाने का हिस्सा प्रतीत होती है।
 
 

खबर अपडेट हो रही है...

संबंधित समाचार