Bareilly: स्पोर्ट्स स्टेडियम के तरणताल में खिलाड़ी आज से लगा सकेंगे गोता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्थित तरणताल का बुधवार को शुभारंभ किया जाएगा।

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा ने बताया कि तरणताल में बालक और बालिकाओं को तैराकी का प्रशिक्षण निर्धारित नियमानुसार दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए खिलाड़ियों को अपना पंजीकरण कराना और प्रशिक्षण शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। 

बताया कि बरेली को खेल निदेशालय की ओर से प्रदेश स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। प्रतियोगिता स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित तरणताल में 3 अप्रैल से शुरू होगी। इसमें 3 और 4 अप्रैल को बालक वर्ग की प्रतियोगिता तथा 5 एवं 6 अप्रैल को बालिका वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

संबंधित समाचार