Bareilly: पिकअप की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, सीमा विवाद में उलझी दो थानों की पुलिस

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

सीबीगंज, अमृत विचार। परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कार शोरूम के गोदाम में ड्यूटी कर वापस साईकिल से घर लौट रहे एक बुजुर्ग को झुमका तिराह पर पिकअप ने कुचल दिया और पलट कर सामने रोड क्रॉसिंग कर रहे ट्रक में जा टकराई। घटना में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेज दिया। अब शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए दो थानों की पुलिस सीमा विवाद को लेकर आपस में उलझी थी। 

घटना बुधवार सुबह करीब छः बजे झुमका तिराहा की है। फतेहगंज पश्चिमी के गांव धनतिया निवासी चंद्रपाल गंगवार (70) परसाखेड़ा में एक गोदाम में ड्यूटी कर साइकिल से वापस अपने घर लौट रहे थे। वह झुमका तिराह पार कर रहे थे इसी दौरान बिलवा की तरफ से फतेहगंज पश्चिमी की तरफ तेज गति से जा रही मुर्गियों से भरी एक पिकअप ने उन्हें कुचल दिया। बाद में पिकअप भी फतेहगंज पश्चिमी की ओर से आ रहे एक ट्रक टकराकर पलट गई। घटना में चंद्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई।

 मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया। पिकअप के पलटने से उसमें भरी काफी संख्या में मुर्गियों की भी मौत हो गई। परसाखेड़ा चौकी पुलिस ने मृतक के शव को  जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। अब परसाखेड़ा चौकी पुलिस व फतेहगंज पश्चिमी पुलिस घटना स्थल एक दूसरे के क्षेत्र में होना बता रही है। मृतक के परिवार में एक पुत्र हरेंद्र गंगवार, पुत्री सोनिया व पत्नी सावित्री देवी है। बेटा विवाहित व बेटी अविवाहित है घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार