US Iran Ceasefire: ईरान के लावन द्वीप में ऑयल रिफाइनरी पर अटैक, सीजफायर के बाद भी हमला
तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद बुधवार को ईरान के लावन द्वीप पर स्थित एक तेल रिफाइनरी पर हमला हुआ। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने एक खबर में यह जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं और हमले में किसी को चोट नहीं आई है। हालांकि, खबर में यह नहीं बताया गया कि हमला किसने किया है।
