Assembly Election Voting: लोकतंत्र का महापर्व, कड़ी सुरक्षा के बीच पुडुचेरी में वोटिंग, मतदान केंद्रों पर 11 बजे तक 37% मतदान
पुडुचेरी। केंद्रशासित प्रदेश पुड्डुचेरी के 30 विधानसभा सीटों के लिए गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया और शाम छह बजे तक होगा। राज्य के सभी मतदान केन्द्रों में सुबह से मतदाता अपने मताधिकार को इस्तेमाल करने के लिए पहुंचने शुरू हो गये हैं। चुनाव आयोग ने राज्य में चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किये हैं और मतदान-केंद्रो पर चुनाव अधिकारी मतदाताओं का स्वागत कर रहे हैं।
आयोग ने इस बार 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं के लिए घर पर मतदान करने की सुविधा प्रदान की है तथा उनके लिए वाहन सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गयी है। केन्द्रशासित प्रदेश की सभी 30 सीटों के लिए कुल 294 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिनमें से 40 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। मतदाताओं के लिए कुल 1,099 मतदान केंद्र बनाये गये।
इनमें से 209 केंद्रों की पहचान संवेदनशील और पांच की अति-संवेदनशील के रूप में की गयी है। पुड्डुचेरी में कुल 9.44 लाख मतदाता हैं, जिनमें लगभग 4.43 लाख पुरुष, पांच लाख महिलाएं और 139 उभयलिंगी मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में मतदान के दौरान सुरक्षा के लिए करीब 3,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जिनमें पुड्डुचेरी पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और कर्नाटक पुलिस की विशेष टीम शामिल है।
पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और कांग्रेस के उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। यह चुनाव सत्तारूढ़ राजग और कांग्रेस की अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन के बीच सीधी टक्कर हैं। प्रदेश के सभी उम्मीदवारों के चुनावी किस्मत का फैसला मतदाता आज इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में बंद कर देंगे। मतगणना चार मई को हाेगी और उसी दिन परिणाम आ जायेंगे।
पुडुचेरी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बृहस्पतिवार सुबह सात बजे से मतदान जारी है। इस चुनाव में 9.50 लाख मतदाता सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और विपक्षी 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (इंडिया) गठबंधन के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे। मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए पुडुचेरी और इसके कराईकल, माहे तथा यानम क्षेत्रों में मतदान केंद्रों के बाहर उत्साह के साथ सुबह से कतार में खड़े दिखे। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ।
केंद्र शासित प्रदेश में पुडुचेरी के 23 विधानसभा क्षेत्र, कराईकल के पांच क्षेत्र तथा माहे और यानम की एक-एक विधानसभा सीट के लिए मतदान जारी है। कुल 9.50 लाख मतदाताओं में महिलाओं की संख्या (5.03 लाख) पुरुष मतदाताओं (4.46 लाख) से अधिक है। अधिकारियों के अनुसार, केंद्र शासित प्रदेश में 1,099 मतदान केंद्र हैं। इनमें से 209 को संवेदनशील के रूप में चिह्नित किया गया है और कुल 294 उम्मीदवार मैदान में हैं।
पुडुचेरी में 11 बजे तक 37.06 प्रतिशत मतदान
पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11 बजे तक 37.06 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के बाद से ही मतदाताओं की संख्या में लगातार वृद्धि देखी गई। विशेषकर ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्रों में काफी चहल-पहल रही तथा वहां बड़ी संख्या में बुजुर्ग मतदाता एवं महिलाएं मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर आए। एक आधुनिक पहल के तहत निर्वाचन विभाग ने एक मतदान केंद्र में एक रोबोट को तैनात किया, जिसने फूलों की पंखुड़ियों से मतदाताओं का स्वागत किया और मतदान के महत्व को लेकर उन्हें एक संदेश दिया।
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सत्ता बरकरार रखने के लिए चुनावी मैदान में हैं, वहीं विपक्षी कांग्रेस नीत गठबंधन केंद्र शासित प्रदेश में अखिल भारतीय एन.आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी) नीत मोर्चे से सत्ता छीनने के प्रयास में है और उसने अपने प्रचार अभियान को स्थानीय स्वायत्तता एवं प्रशासनिक टकराव के मुद्दों पर केंद्रित किया है। एआईएनआरसी के प्रमुख और मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए मोटरसाइकिल से मतदान केंद्र पहुंचे। पुडुचेरी के गृह मंत्री ए नमसिवायम और कांग्रेस नेता वी नारायणसामी शुरुआती मतदाताओं में शामिल रहे।
इस चुनाव में 9.50 लाख मतदाता सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और विपक्षी 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (इंडिया) गठबंधन के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे। मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए पुडुचेरी और इसके कराईकल, माहे तथा यानम क्षेत्रों में मतदान केंद्रों के बाहर उत्साह के साथ सुबह से कतार में खड़े दिखे।
केंद्र शासित प्रदेश में पुडुचेरी के 23 विधानसभा क्षेत्र, कराईकल के पांच क्षेत्र तथा माहे और यानम की एक-एक विधानसभा सीट के लिए मतदान जारी है। कुल 9.50 लाख मतदाताओं में महिलाओं की संख्या (5.03 लाख) पुरुष मतदाताओं (4.46 लाख) से अधिक है। अधिकारियों के अनुसार, केंद्र शासित प्रदेश में 1,099 मतदान केंद्र हैं। इनमें से 209 को संवेदनशील मतदान केंद्र के रूप में चिह्नित किया गया है और कुल 294 उम्मीदवार मैदान में हैं।
