Assembly Election Voting : असम में वोटिंग के बीच हिमंत शर्मा ने डाला वोट, 1 बजे तक 59% से अधिक मतदान 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

गुवाहाटी। असम विधानसभा की 126 सीटों के लिए गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया और शाम पांच बजे तक होगा। राज्य के सभी मतदान केन्द्रों में सुबह से मतदाता अपने मताधिकार को इस्तेमाल करने के लिए पहुंचने शुरू हो गये हैं। चुनाव आयोग ने राज्य में चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किये हैं और मतदान-केंद्रों पर चुनाव अधिकारी मतदाताओं का स्वागत कर रहे हैं। 

आयोग ने इस बार 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं के लिए घर पर मतदान करने की सुविधा प्रदान की है तथा उनके लिए वाहन सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गयी है। असम की सभी 126 सीटों के लिए कुल 722 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। राज्य में 2.50 से अधिक मतदाताओं के लिए कुल 28,205 मतदान केंद्र स्थापित किये गये हैं। कुल मतदाताओं में 1.25 करोड़ पुरुष, 1.25 करोड़ महिलाएं और 343 उभयलिंगी मतदाता शामिल हैं। 

विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच है। चुनावी मैदान में उतरे प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद गौरव गोगोई, विधानसभा में विपक्ष के नेता देबब्रत सैकिया, अखिल भारतीय संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (एआईयूडीएफ) के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल, रायजोर दल के नेता अखिल गोगोई और असम जातीय परिषद अध्यक्ष लुरिनज्योति गोगोई हैं। मतदाता आज सभी उम्मीदवारों के चुनावी किस्मत का फैसला अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में बंद कर देंगे। मतगणना चार मई को होगी और उसी दिन परिणाम आ जायेंगे। 

असम विधानसभा की सभी 126 सीट के लिए बृहस्पतिवार सुबह मतदान शुरू हो गया जिसमें 722 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी है, जबकि कांग्रेस 2016 में हारने के बाद फिर से सरकार बनाना चाहती है। इन चुनाव के लिए मतदान एक ही चरण में होगा। 

मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और यह शाम पांच बजे समाप्त होगा। मतदान केंद्रों के बाहर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। राज्य भर के 31,490 मतदान केंद्रों पर 2.50 करोड़ मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र हैं। इन मतदाताओं में 1.25 करोड़ महिलाएं और तृतीय लिंग के 318 मतदाता शामिल हैं। मतगणना चार मई होगी।

हिमंत विश्व शर्मा की अपील 'असम के मतदाताओं से चुनाव में मताधिकार का इस्तेमाल'

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को सभी मतदाताओं से विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने और राज्य को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने की अपील की। असम की सभी 126 विधानसभा सीट के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। कुल 722 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं। इस चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी है, जबकि कांग्रेस 2016 में हारने के बाद फिर से सरकार बनाना चाहती है। 

शर्मा ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि बेहतर असम के निर्माण की राह में हर आवाज और हर वोट मायने रखता है। उन्होंने लिखा, "लोकतंत्र के इस पर्व के अवसर पर मैं सभी से आग्रह करता हूं कि आप बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए आगे आएं, ताकि लोकतंत्र को मजबूत किया जा सके और असम को नयी ऊंचाइयों पर ले जाया जा सके।" शर्मा गुवाहाटी की जलुकबारी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। मतगणना चार मई को होगी।

पहले दो घंटे में करीब 18 प्रतिशत मतदान

असम विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार सुबह से जारी मतदान के शुरुआती दो घंटों में 17.87 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी है, जबकि कांग्रेस 2016 में हारने के बाद फिर से सरकार बनाना चाहती है। अधिकारियों ने बताया कि 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और सुबह नौ बजे तक राज्य के 2.5 करोड़ मतदाताओं में से 17.87 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। 

पहले दो घंटे में माजुली में सबसे अधिक 20.03 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जबकि बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र के तमुलपुर में सबसे कम 15.32 प्रतिशत मतदान हुआ। इन चुनाव के लिए मतदान एक ही चरण में होगा। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और यह शाम पांच बजे समाप्त होगा। मतदान केंद्रों के बाहर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। राज्य भर के 31,490 मतदान केंद्रों पर 2.50 करोड़ मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र हैं। इन मतदाताओं में 1.25 करोड़ महिलाएं और तृतीय लिंग के 318 मतदाता शामिल हैं। मतगणना चार मई होगी।

हिमंत शर्मा ने वोट डाला, लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री पद पाने की कोशिश में जुटे 

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को गुवाहाटी में अपना वोट डाला। उनके साथ उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा और उनके दोनों बच्चे भी थे। राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का नेतृत्व कर रहे और लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रहे शर्मा, जालुकबारी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जिसका प्रतिनिधित्व वह 2001 से करते आ रहे हैं। अपना वोट डालने से पहले, उन्होंने कामाख्या मंदिर सहित कई मंदिरों में पूजा-अर्चना की। असम विधानसभा के 126 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चलेगा, जबकि मतगणना चर मई को होगी।

1 बजे तक 59% से अधिक मतदान 

असम विधानसभा चुनाव में मतदान के शुरुआती छह घंटों में 59.63 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। राज्य की सभी 126 सीटों के लिए मतदान आज सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चलेगा। चुनाव आयोग के अनुसार अपराह्न एक बजे तक 59.63 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लम्बी कतार दिख रही है। युवाओं में मतदान के प्रति अच्छा खास जोश दिखाई दे रहा है। राज्य में अभी तक कहीं से कोई अप्रिय रिपोर्ट नहीं मिली है और मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। 

चुनावी राज्य के दक्षिण सलमारा मनकाचार जिले में सबसे अधिक 65.93 प्रतिशत और कार्बी आंगलोंग में सबसे कम 50.85 प्रतिशत मतदान हुआ है। राज्य में बिना किसी हिंसा के शांतिपूर्वक मतदान जारी है। चुनाव आयोग ने राज्य में चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किये हैं। 

असम की सभी 126 सीटों के लिए कुल 722 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। राज्य में 2.50 से अधिक मतदाताओं के लिए कुल 28,205 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। कुल मतदाताओं में 1.25 करोड़ पुरुष, 1.25 करोड़ से अधिक महिलाएं और 343 उभयलिंगी मतदाता शामिल हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाला भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन लगातार तीसरी बार सत्ता में आने का भरसक प्रयास कर रहा है। 

इसका मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के नेतृत्व वाला असम सोनमिलितो मंच (एएसएम) है, जिसके प्रमुख प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई हैं। कांग्रेस पिछले दस वर्षों से अपने गढ़ में सत्ता से बाहर है। असम विधानसभा चुनाव ने राजनीतिक विश्लेषकों के बीच यह चुनाव विशेष उत्सुकता से भरा है क्योंकि इस राज्य में ताजा परिसीमन के बाद पहला चुनाव हो रहा है। विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। 

चुनाव मैदान में उतरे प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद गौरव गोगोई, विधानसभा में विपक्ष के नेता देबब्रत सैकिया, अखिल भारतीय संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (एआईयूडीएफ) के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल, रायजोर दल के नेता अखिल गोगोई और असम जातीय परिषद अध्यक्ष लुरिनज्योति गोगोई हैं। मतदाता आज सभी उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में बंद कर देंगे। मतगणना चार मई को होगी और उसी दिन परिणाम आ जायेंगे। 

संगीतकार जुबिन की पत्नी और बहन ने वोट डाला

संगीतकार जुबिन गर्ग की पत्नी और बहन ने बृहस्पतिवार को असम विधानसभा चुनाव में अपना वोट डाला और लोगों से अपनी पसंद की सरकार चुनने का आग्रह किया, साथ ही लोकप्रिय गायक की मौत के मामले में शीघ्र न्याय मिलने की उम्मीद जताई। हाल ही में अस्पताल में भर्ती हुईं जुबिन की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग अपनी ननद पाल्मे बोरठाकुर के साथ गुवाहाटी के दिसपुर निर्वाचन क्षेत्र में मतदान करने पहुंचीं। 

असम के लोगों से अपनी पसंदीदा सरकार चुनने का आग्रह किया

गरिमा ने कहा, "मतदान करना हमारा कर्तव्य है और इसीलिए मैं अस्वस्थ होते हुए भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने आयी हूं।" अपने पति की मौत के मामले के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "हम उनके लिए न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। हमें उम्मीद है कि जल्द से जल्द न्याय मिलेगा।" बोरठाकुर ने कहा, "हम सभी ने अपना वोट डाल दिया है। मैं सभी से जागरुक नागरिकों के रूप में वोट डालने का आग्रह करती हूं ताकि हमें अपनी पसंद की अच्छी सरकार मिल सके।" 

गायक-संगीतकार की पिछले साल 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय मृत्यु हो गई थी, जहां वह नॉर्थ ईस्ट इंडिया उत्सव में भाग लेने गए थे। असम पुलिस की सीआईडी ​​की एक विशेष जांच टीम ने उनकी मौत की जांच की है और दिसंबर में अपना आरोपपत्र दाखिल किया, जिसके बाद अब एक फास्ट ट्रैक कोर्ट मामले की सुनवाई कर रही है। असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चलेगा। मतगणना चार मई को होगी। 

ये भी पढ़ें :
Assembly Election: लोकतंत्र का महापर्व, कड़ी सुरक्षा के बीच पुडुचेरी में मतदान,  मतदान केंद्रों पर उत्साह के साथ कतार में खड़े दिखे लोग 

संबंधित समाचार