IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हुए दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे, हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बाहर हसारंगा 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने वानिंदु हसारंगा की जगह दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे को टीम में शामिल किया है क्योंकि श्रीलंकाई क्रिकेटर चोट के कारण यहां चल रही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से बाहर हो गया है। 

हसारंगा को लखनऊ की टीम ने दो करोड़ रुपये में खरीदा था। वह इस साल की शुरुआत में टी20 विश्व कप के दौरान श्रीलंका के पहले मैच में हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बाहर हो गए। 

लिंडे बाएं हाथ के बल्लेबाजी ऑलराउंडर हैं, उनके पास क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में खेलने का काफी अनुभव है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए तीन टेस्ट, चार वनडे और 37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में 403 रन बनाए हैं और 35 विकेट लिए हैं। 

तैंतीस साल के लिंडे ने लीग और घरेलू प्रतियोगिताओं को मिलाकर 250 से ज्यादाटी 20 मैच खेले हैं। लिंडे का यह पहला आईपीएल होगा। वह अपने एक करोड़ रुपये के 'बेस प्राइस' में फ्रेंचाइजी से जुड़ेंगे। 

ये भी पढ़ें : 
UP Pro Handball League: काशी, मथुरा और गाजियाबाद की जीत, कोर्ट में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने खिलाड़ियों में भरा जोश 

संबंधित समाचार