Bareilly : सोशल मीडिया दोस्त ने की थी अमन की हत्या

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

इंस्टाग्राम आईडी पर अभद्र पोस्ट करने पर अमन रजा से नाराज था समद मूसा

बरेली, अमृत विचार। रेलवे क्वार्टर में मिले शव मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया। सोशल मीडिया पर अभद्र और गलत कमेंट से गुस्साकर इंस्टाग्राम के दोस्त ने अमन की हत्या की थी। उसने फोन करके उसे रेलवे पटरी के पास बुलाया और पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के अन्य तीन दोस्त बेगुनाह निकले।

शुक्रवार को सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने पूरी घटना का खुलासा किया। बताया कि आठ अप्रैल को पुरानी रेलवे कॉलोनी के बंद क्वार्टर में एक युवक का शव मिला था। बाद में उसकी पहचान मलूकपुर निवासी अमन रजा के रूप में हुई। परिजनों की शिकायत पर अमन के दोस्त हिमांशु, नितिन और हैदर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई लेकिन जांच में उन तीनों की लोकेशन सिटी के आसपास नहीं मिली। पुलिस को सीसीटीवी और सर्विलांस से किला के जखीरा के रहने वाले समद मूसा पर शक हुआ तो उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पता चला की समद और अमन की कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। आरोप है समद मूसा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अमन भद्दे कमेंट करता था। इस बात को लेकर दोनों में फोन पर कहासुनी हुई थी। समद के मन में इस बात कोे लेकर भारी गंस्सा था। उसने सात अप्रैल की रात अमन को एक चाय वाले के मोबाइल से फोन करके सिटी स्टेशन के पास बुलाया। वहां दोनों के बीच कहासुनी हुई। गुस्साये समद मूसा ने अमन को रेलवे पटरी पर पटक दिया। फिर उस पर लातों से तब तक बार किए जब तक वह मर नहीं गया। इसके बाद अमन के शव को पास की क्वार्टर में छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया ।

मामा के यहां रहकर पढ़ रहा था
समद मूसा ने बताया कि वह जखीरा में अपनी मां के साथ मामा के घर पर रह रहकर प्राईवेट 10वीं की पढ़ाई कर रहा है। उसके मामा ऑटो चलाते हैं जबकि उसकी मां कपड़े सिलती है। वह गुस्से में इस वारदात को अंजाम दे गया। समद ने बताया कि सात अप्रैल की रात उसका मोबाइल बंद हो गया था। इसके चलते उसने अमन को चायवाले के मोबाइल से फोन किया और रेलवे स्टेशन पर बुलाकर हड़काया। बाद में उसकी हत्या कर उसके कपड़ों को छुपा दिया। पुलिस ने कपड़े भी बरामद कर लिए।

अपनी ही दुनिया में रहते है चारों लोग
पुलिस ने हिमांशु, नितिन और हैदर से बातचीत की तो पता चला की वे अपनी ही दुनिया में रहते हैं। वे बहुत जागरूक हैं और अपने अधिकारों को जानते हैं। पूछताछ में उन्होंने कई ऐसी बाते बताईं कि पुलिस भी जानकर सन्न रह गई।

संबंधित समाचार