खादी योजनाओं पर शत-प्रतिशत खर्च, मंडल स्तर पर प्रदर्शनियां करें आयोजित, राकेश सचान ने की वित्तीय वर्ष 2026-27 की समीक्षा बैठक

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान ने निर्देश दिए कि विभागीय बजट का शत-प्रतिशत उपयोग नवंबर 2026 तक हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अधिकारियों को सभी योजनाओं के लिए स्पष्ट टाइमलाइन तय करने और उनकी नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

शुक्रवार को लखनऊ स्थित खादी ग्रामोद्योग बोर्ड भवन में आयोजित वित्तीय वर्ष 2026-27 की योजनाओं की मंत्री ने समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन विभागीय सेक्शनों की कार्ययोजनाएं अभी तक शासन को नहीं भेजी गई हैं, उन्हें तत्काल प्रेषित किया जाए। साथ ही जिन प्रस्तावों पर कार्यवाही लंबित है, उनकी वित्तीय स्वीकृतियां शीघ्र जारी कराई जाएं, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में कोई बाधा न आए।

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि अधिकतम कार्य दिसंबर 2026 तक पूर्ण कर लिए जाएं। इसके लिए मंडल-स्तरीय प्रदर्शनियों एवं जागरूकता कार्यक्रमों का विस्तृत कैलेंडर तैयार कर समयबद्ध तरीके से आयोजन सुनिश्चित किया जाए।

मंत्री सचान ने कहा कि योजनाओं का समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित कर ही प्रदेश में एमएसएमई, खादी और ग्रामोद्योग क्षेत्र को मजबूती प्रदान की जा सकती है। इस अवसर पर प्रमुख सचिव हथकरघा एवं खादी अनिल कुमार सागर, आयुक्त एवं निदेशक उद्योग के. विजेंद्र पांडियन, मुख्य कार्यपालक अधिकारी खादी शिशिर एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार