अखिलेश यादव की चुनौती : 2027 में भाजपा को सबसे कठिन चुनाव का करना पड़ेगा सामना 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अमृत विचार : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी अपने कार्यकर्ता और समर्थकों में जोश पैदा करने लगी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 में भाजपा को देश के सबसे कठिन चुनाव का सामना करना होगा। पीडीए के साथी एक-एक वोट पर नजर रखेंगे। बाहरी राज्यों से फर्जी वोट डालने आने वाले "चुनावी घुसपैठियों" को दौड़ाकर पकड़ेंगे। सबूतों के साथ पुलिस के हवाले करेंगे।

अखिलेश यादव ने इस आक्रामक अंदाज पीडीए के साथियों को हर एक बूथ पर मजबूत पकड़ बनाने का निर्देश दिया है। 
उन्होंने कहा कि इस बार बड़े-बुज़ुर्गों का आशीर्वाद और युवाओं का प्रयास मिलकर अपनी "पीडीए सरकार बनाने" और 'संविधान बचाने' के लिए प्रतिबद्ध है। 

सपा अध्यक्ष ने कहा कि पीडीए सरकार बनेगी, तभी संविधान बचेगा। जब संविधान बचेगा तभी अधिकार और आरक्षण बचेगा, तभी युवाओं को भेदभाव के बिना काम, कारोबार और रोजगार के बराबर मौके मिलेंगे। नौकरियां मिलेंगी। 

अखिलेश यादव ने कहा कि "सामाजिक न्याय का राज" लाने के लिए महा-लक्ष्य की असीम ऊर्जा से भरे युवा इस बार भाजपा का कोई भी चुनावी घपला, चालबाजी नहीं चलने देंगे। 

अपने कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने का संदेश देते हुए कहा कि विरोधी उकसाएंगे, उलझाएंगे। प्रतिक्रिया और विरोध को मजबूर करेंगे। लेकिन उनके झांसे में नहीं आना है। धैर्य के साथ आत्म नियंत्रण बनाए रखना। शांति के साथ अपनी ऊर्जा शोषित, पीड़ित और वंचितों को उनका अधिकार दिलाने में लगानी है। 

ये भी पढ़ें :
UP Weather Today: बारिश-ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी, यूपी में गरज-चमक के साथ 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा 

संबंधित समाचार