वैभव सूर्यवंशी को विराट कोहली का स्पेशल नोट, जानें 15 साल का युवा IPL स्टार को क्या कहा
गुवाहाटीः आईपीएल 2026 में एक यादगार और भावुक पल देखने को मिला, जब राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ तूफानी पारी खेलकर सबको हैरान कर दिया।
सूर्यवंशी ने मात्र 26 गेंदों में 78 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे। उनकी आक्रामक शुरुआत की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने 203 रनों के लक्ष्य को 6 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया और मैच 6 विकेट से जीत लिया।
मैच के बाद का दृश्य और भी खास हो गया, जब विराट कोहली ने खुद वैभव सूर्यवंशी की कैप पर ऑटोग्राफ करते हुए लिखा — “Dear Vaibhav, Well Done”। यह पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। राजस्थान रॉयल्स ने भी इस भावुक क्षण का वीडियो शेयर किया।
https://twitter.com/rajasthanroyals/status/2042795116143018059?s=20
शानदार फॉर्म जारी
वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 4 मैचों में 200 रन पूरे कर लिए हैं और इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने आईपीएल 2026 की ऑरेंज कैप भी अपने नाम कर ली है। इस मैच में उन्हें ध्रुव जुरेल का शानदार साथ मिला, जिन्होंने 43 गेंदों पर नाबाद 81 रन बनाए।
कप्तान रियान पराग ने वैभव की भरपूर तारीफ करते हुए कहा, “वैभव सिर्फ मैदान पर ही नहीं, ड्रेसिंग रूम में भी सबके चहेते हैं। हम यह सुनिश्चित करते हैं कि वह क्रिकेट का पूरा मजा ले और उसी जोश के साथ खेलता रहे।”
वैभव सूर्यवंशी ने साल 2025 में आईपीएल में डेब्यू किया था और पिछले सीजन से ही अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस सीजन भी मात्र 15 साल की उम्र में उनका प्रदर्शन देखकर क्रिकेट जगत हैरान है।
https://twitter.com/rajasthanroyals/status/2042698618117984503?s=20
राजस्थान रॉयल्स की यह लगातार चौथी जीत है, जिससे टीम की प्लेऑफ की उम्मीदें और मजबूत हो गई हैं।
