आतंक पर वार: दिल्ली-मुंबई को दहलाने की साजिश नाकाम, ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, दाऊद इब्राहिम से जुड़े तार

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए भारत में आतंक की साजिश रच रहे 9 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक इनके तार पाकिस्तानी स्पाई एजेंसी आईएसआई और अडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़े हैं। भारत में कितनी बड़ी आतंकी वारदात की तैयारी थी, इसका अंदाजा इनके पास से मिले हथियारों से लगाया जा सकता है। 

बड़े धार्मिक स्थल थे निशाने पर
दिल्ली पुलिस ने इनके पास से बड़ी तादाद में हथियार, ग्रेनेड के अलावा दूसरे विस्फोटक बरामद किए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि पकड़े गए आतंकी दिल्ली और मुंबई के प्रमुख धार्मिक स्थलों के अलावा सरकारी इमारतों और सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की तैयारी में थे। पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं के लगातार संपर्क में थे। सीमा पार बैठे हैंडलर्स के इशारे पर ये काम कर रहे थे।

आरोपियों में नेपाली नागरिक शामिल

पकड़े जाने वालों में दिल्ली, मुंबई और पंजाब के आरोपी शामिल हैं। कुछ की शिनाख्त नेपाली नागरिकों के तौर पर भी हुई। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर अब वो लोग हैं जिन्होंने भारत में इनकी मदद की। फिलहाल दिल्ली पुलिस भारत और विदेशों में इनके तार खंगालने में जुटी है। 

संबंधित समाचार