रितेश देशमुख ने दिखाया छत्रपति महाराज का रौद्र रूप: बड़े परदे पर दिखेगी शिवाजी की गाथा, मेकर्स ने जारी किया पोस्टर और दमदार BTS वीडियो
मुंबई। जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी ने अपनी फिल्म 'राजा शिवाजी' का नया पोस्टर रिलीज़ कर दिया है। इस पोस्टर के साथ गाना राजा शिवाजी अँथम "छत्रपती" का माहौल भी बन गया है, जो इस सोमवार रिलीज़ होने वाला है। फिल्म का निर्देशन रितेश विलासराव देशमुख ने किया है, जो इसके लेखक, निर्माता और मुख्य अभिनेता भी हैं। वह इसमें छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं।
हाल ही में मेकर्स ने फिल्म की कुछ झलकियां भी शेयर की थीं, जिनमें भारत के महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उनकी विरासत की एक झलक देखने को मिली। राजा शिवाजी अँथम "छत्रपति " का मुख्य हिस्सा पहले ही रिलीज़ हो चुका है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह गाना अजय-अतुल ने बनाया और गाया है। इसका म्यूज़िक भव्य और दमदार है, जिसे खास तौर पर बड़े पर्दे के लिए तैयार किया गया है।
राजा शिवाजी अँथम "छत्रपती" के रिलीज़ के साथ फिल्म एक और बड़े पड़ाव की ओर बढ़ रही है। इस फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, बोमन ईरानी, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते, जिनिलीया देशमुख और रितेश विलासराव देशमुख जैसे कई बड़े कलाकार नजर आएंगे।
जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत 'राजा शिवाजी', मुंबई फिल्म कंपनी की फिल्म है, जिसे ज्योति देशपांडे और जिनिलीया देशमुख ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उनकी विरासत पर आधारित एक भव्य ऐतिहासिक फिल्म है, जो एक मई 2026 को मराठी और हिंदी में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
जिसे मशहूर संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल ने तैयार किया है। जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी ने फिल्म 'राजा शिवाजी' का शानदार पोस्टर जारी करने के बाद अब दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया है। मेकर्स ने फिल्म के 'राजा शिवाजी एंथम "छत्रपति"' का एक दमदार बिहाइंड द सीन्स वीडियो रिलीज किया है, जिसे मशहूर संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल ने तैयार किया है।
इस फिल्म का निर्देशन, लेखन, निर्माण और मुख्य भूमिका निभा रहे रितेश विलासराव देशमुख इस एंथम में छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आएंगे। वीडियो में फिल्म के भव्य म्यूज़िकल विज़न की झलक देखने को मिलती है, जो इस ऐतिहासिक फिल्म के स्तर को और ऊंचा बनाती है। वीडियो में अजय-अतुल और उनकी टीम की मेहनत साफ नजर आती है।
'राजा शिवाजी एंथम "छत्रपति"' का दमदार संगीत और ऊर्जावान साउंड इसे बड़े पर्दे पर देखने का शानदार अनुभव बनाने का वादा करता है। इसका मुख्य कोरस पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अजय-अतुल द्वारा कंपोज और गाया गया 'राजा शिवाजी एंथम "छत्रपति"' 13 अप्रैल को रिलीज होगा।
फिल्म 'राजा शिवाजी' में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, बोमन ईरानी, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते, जिनिलीया देशमुख और रितेश विलासराव देशमुख जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे। जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और मुंबई फिल्म कंपनी के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे और जिनिलीया देशमुख ने किया है। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और विरासत पर आधारित यह ऐतिहासिक फिल्म एक मई 2026 को मराठी और हिंदी में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
