UP: पुवायां इंस्पेक्टर क्राइम की अचानक मौत, सुबह बाथरूम में शव मिलने से हड़कंप

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

पुवायां, अमृत विचार। कोतवाली में इंस्पेक्टर क्राइम के पद पर तैनात 1997 बैच के पुलिस अधिकारी राजेश सिंह पुत्र रामस्वरूप का शव अपने घर मे बाथरूम के भीतर मिला। सुबह लगभग 10 बजे कई फोन करने के बाद भी जब वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने कमरे पर जाकर तलाश किया तो बाथरूम का दरवाजा बंद था। दरवाजा तोड़ने पर वह अर्धनग्न अवस्था मे अंदर फर्श पर पड़े थे।

आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर सुनते ही पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। क्षेत्राधिकारी परवीन मलिक ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी कर परिजनों को सूचित किया, साथ ही उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार राजेश सिंह मूलतः जनपद उन्नाव के थाना बारा सगवर पोस्ट कोडरा बखलखेड़ा के गांव हिस्थमपुर निवासी थे, जो वर्ष 1997 में पुलिस फोर्स में आए थे। हाल ही में अगस्त माह में उनका तबादला बण्डा से पुवायां में किया गया था।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मौके पर पहुंची
घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीक्षा भंवरे ने अस्पताल पहुंचकर पुवायां पुलिस से घटना की जानकारी ली और पीड़ित परिवार से बात कर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचने को कहा।

संबंधित समाचार