लखनऊ हाईकोर्ट परिसर में हंगामा: छत पर चढ़ी महिला को पुलिस ने नीचे उतारा, समझाकर भेजा वापस 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार। हाईकोर्ट लखनऊ पीठ के भवन की छत पर गोंडा की महिला नवजात बच्चे के साथ चढ़ गई। वह लगातार कूदने की धमकी दे रही थी। शोर-शराब सुनकर हाईकोर्ट के अधिवक्ता और सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह उसे नीचे उतारा। इसके बाद समझाकर घर वापस भेजा।

पुलिस के मुताबिक महिला गोंडा के छपिया की रहने वाली है। पूछताछ में बताया कि उसकी शादी नरायनपुर निवासी गैर संप्रदाय के मो. साबिर अली हुई है। एक तीन माह का बच्चा भी है। 

उन्होंने गोंडा के छपिया थाने में पति व अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ 2024 में रिपोर्ट दर्ज कराया था। इसी से परेशान होकर शुक्रवार को वह अधिवक्ता के उच्च न्यायालय स्थित चैम्बर में बात करने आई थी। बात न बनने पर वह छत पर चढ़ गई और नीचे कूदने का प्रयास करने लगी।

हाईकोर्ट सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी, चौकी प्रभारी और अन्य लोगों ने उन्हें सुरक्षित बचाया। विभूतिखंड इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि मामले को लेकर किसी पक्ष से कोई शिकायत नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : 
किसान रजिस्ट्री के लिए मिशन मोड में सरकार: हर ग्राम पंचायत में कैंप, कम कवरेज वाले गांवों पर विशेष फोकस

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार