UP सरकार ने 3 आईपीएस अधिकारियों का किया तबादला, IPS प्राची सिंह बनीं अम्बेडकरनगर की नई कप्तान

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए शनिवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के तीन अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सरकार की ओर से जारी तबादला सूची के मुताबिक, आईपीएस अधिकारी संजीव सुमन (2014 बैच) को देवरिया के पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय में संबद्ध किया गया है। उन्हें लखनऊ स्थित पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में तैनाती दी गई है। 

वहीं, आईपीएस प्राची सिंह (2017 बैच), जो 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ में सेनानायक पद पर तैनात थीं, को अम्बेडकरनगर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा, आईपीएस अभिजीत आर. शंकर (2018 बैच) को अम्बेडकरनगर के पुलिस अधीक्षक पद से स्थानांतरित कर देवरिया का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने का प्रयास किया गया है। 

संबंधित समाचार