Bareilly: दूसरे समुदाय के युवक ने बनाया शादी का दबाव, युवती ने पी लिया तेजाब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दूसरे समुदाय के युवक ने युवती पर शादी का दबाव बनाया। परेशान युवती ने तेजाब पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। युवती के पिता की तहरीर पर सुभाषनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। युवती की शादी 30 अप्रैल को होनी है।

सुभाषनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उसके घर के मोबाइल नंबर पर एक अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल उसकी बेटी ने उठाई। कॉल करने वाले ने खुद को पड़ोस में रहने वाला साहिद रज्जाक बताया। पीड़ित ने बताया कि उसकी बेटी की शादी 30 अप्रैल को होनी है। 

पड़ोसी साहिद उसकी बेटी पर अपने साथ शादी करने का दबाव बना रहा है जिससे परेशान होकर उनकी बेटी ने 2 अप्रैल की शाम को तेजाब पी लिया। उसे बदायूं रोड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। युवती के पिता ने बताया कि अब साहिद का भाई मुसाहिद और पिता याकूब लगातार उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सुभाषनगर पुलिस ने साहिद रज्जाक, मुसाहिद रज्जाक, याकूब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

संबंधित समाचार