Pratapgarh News : प्रतापगढ़ में युवक की सरेराह गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में मंदिर में दर्शन करने जा रहे एक युवक की अज्ञात बदमाशों द्वारा सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि अंतू थाना क्षेत्र के डूदिया गांव निवासी पंकज शुक्ला (35) शनिवार शाम ग्राम प्रधान पवन यादव के साथ बाइक से चंडीकन धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। 

इसी दौरान गांव से कुछ दूरी पर रइबी रणजीतपुर के पास पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और कंधे में सटाकर गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। ग्रामीणों के अनुसार मृतक का गांव के कुछ लोगों से वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा था, जिसे घटना का संभावित कारण माना जा रहा है।

अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलेंद्र लाल ने रविवार को बताया कि ग्राम प्रधान के बयान के आधार पर कुछ संदिग्धों की पहचान कर ली गई है। आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। 

संबंधित समाचार