Bank Holidays in June 2026: जून में पूरे 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले नोट कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊः मई का महीना खत्म होने के साथ ही कल से जून की शुरुआत हो रही है। अगर आपको अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है। जून 2026 में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 11 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

इन छुट्टियों में चार रविवार, दूसरा व चौथा शनिवार और विभिन्न राज्यों के स्थानीय त्योहार शामिल हैं। हालांकि, बैंकों की शाखाएं (Branches) बंद रहने के बावजूद ऑनलाइन डिजिटल बैंकिंग, Google Pay, PhonePe, नेट बैंकिंग और एटीएम (ATM) सेवाएं चौबीसों घंटे चालू रहेंगी।

जून 2026 में साप्ताहिक छुट्टियां (रविवार और शनिवार)

देशभर के सभी निजी और सरकारी बैंक इन तारीखों पर बंद रहेंगे:

07 जून: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
13 जून: दूसरा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश)
14 जून: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
21 जून: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
27 जून: चौथा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश)
28 जून: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

राज्यों और त्योहारों के अनुसार स्थानीय छुट्टियां

साप्ताहिक अवकाश के अलावा, जून के महीने में अलग-अलग शहरों में स्थानीय त्योहारों और महापुरुषों की जयंती के मौके पर 5 दिन बैंक बंद रहेंगे। आइए देखते हैं इसकी पूरी लिस्ट:

तारीख   छुट्टी का कारण   इन शहरों/राज्यों में बंद रहेंगे बैंक 
15 जून राजा संक्रांति / वाईएमए दिवस भुवनेश्वर (राजा संक्रांति) और आइजोल (यंग मिजो एसोसिएशन स्थापना दिवस) 
 25 जून मुहर्रम (शुरुआती त्योहार) विजयवाड़ा 
26 जून मुहर्रम   नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, कानपुर, बेंगलुरु, हैदराबाद, भोपाल, पटना, रायपुर, रांची, जम्मू, श्रीनगर, अगरतला, आइजोल, बेलापुर और नागपुर।
29 जून संत गुरु कबीर जयंती शिमला 
 30 जून रेमना नी (Remna Ni)  आइजोल 

     
चूंकि कई छुट्टियां केवल विशेष राज्यों या शहरों तक ही सीमित होती हैं, इसलिए अपने शहर के अनुसार ही बैंक जाने की योजना बनाएं। किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए आप अपने पैसों का लेन-देन मोबाइल बैंकिंग या नेट बैंकिंग के जरिए घर बैठे आसानी से कर सकते हैं।

संबंधित समाचार