UP Weather News : लखनऊ में झमाझम बारिश से सुहाना हुआ मौसम, कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Deepak Mishra
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कई इलाकों में रविवार को तेज बारिश हुई। बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया और गर्मी से राहत मिली। दोपहर करीब 4:30 बजे के करीब शुरू हुई बारिश ने अलीगंज, हजरतगंज और चौक समेत कई जगहों पर अच्छी बारिश देखने को मिली। बारिश के साथ हल्की ठंडी हवाएं भी चलीं, जिससे दिन का तापमान काफी कम हो गया।

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। लखनऊ सहित बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई, रायबरेली, उन्नाव और आसपास के जिलों में अगले कुछ घंटों तक तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग के अनुसार, कुछ इलाकों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

खबर अपडेट हो रही है..

संबंधित समाचार